Spread the love

अभिषेक पाण्डेय

लखीमपुर खीरी(परिपाटी न्यूज )तहसील मितौली परिसर में इन दिनों पेयजल की समस्या गंभीर बनी हुई है। तहसील परिसर में एक भी सरकारी हैंडपंप नहीं लगा होने के कारण यहां आने वाले अधिवक्ताओं, वादकारियों और आम लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। अधिवक्ताओं का कहना है कि तहसील परिसर में पेयजल की समुचित व्यवस्था कराने के लिए कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। हालात यह हैं कि तहसील में अपने जरूरी कार्यों से आने वाले लोगों को पीने के पानी के लिए भी खरीदकर बोतल लेनी पड़ती है।

भीषण गर्मी हो या सामान्य दिन, तहसील परिसर में पेयजल की व्यवस्था होना बेहद जरूरी है। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता के चलते अधिवक्ताओं और फरियादियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।अधिवक्ताओं ने जिला प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों से तहसील परिसर में सरकारी हैंडपंप लगवाने और स्थायी पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की है, ताकि तहसील आने वाले लोगों को स्वच्छ पेयजल के लिए भटकना न पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *