Spread the love

हरिओम सिहं

लखीमपुर खीरी (परिपाटी न्यूज) मोहम्मदी पुलिस विभाग में तैनात उपनिरीक्षक रामलाल सोनकर को पदोन्नति देकर इंस्पेक्टर बनाया गया है। पदोन्नति की सूचना मिलने के बाद पुलिस महकमे में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी मोहम्मदी अरुण कुमार सिंह ने उनके कंधों पर इंस्पेक्टर के स्टार लगाकर सम्मानित किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
जानकारी के अनुसार, रामलाल सोनकर इससे पहले इचौलिया थाने में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात थे। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सराहनीय भूमिका निभाई।

उनके पदोन्नत होकर इंस्पेक्टर बनने पर सहकर्मियों और पुलिसकर्मियों ने प्रसन्नता व्यक्त की। गुरुवार को कोतवाली परिसर में आयोजित सम्मान के दौरान सीओ मोहम्मदी अरुण कुमार सिंह ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि पदोन्नति के साथ जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि रामलाल सोनकर नई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता के साथ करते हुए जनसेवा को प्राथमिकता देंगे। इस अवसर पर कोतवाली स्टाफ सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। सभी ने नवपदोन्नत इंस्पेक्टर रामलाल सोनकर को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल कार्यकाल की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *