प्रशासन की लापरवाही या असुरक्षित सीवर व्यवस्था?, आखिर कब जागेंगे जिम्मेदार अधिकारी
राजवीर सिंह तोमर
हरिद्वार (परिपाटी न्यूज़) कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता एवं पंडित टेंट हाउस के निदेशक तुषार कपिल एक दुर्घटना के दौरान जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं। 22.10.2026 की बीती रात तुषार कपिल हरिपुर से हरिद्वार जा रहे थे, होटल रामायण के सामने सड़क पर ऊँचे उठे हुए सीवर के ढक्कन से उनकी बाइक टकरा गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन में परिजनों द्वारा भूमानंद अस्पताल हरिद्वार भर्ती कराया गया जहां पर उनकी हालत को गंभीर देखते हुए श्री कपिल को देहरादून सी एम आई अस्पताल में रेफर कर दिया गया। जहां पर अभी भी उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है, इस घटना ने सड़क सुरक्षा और सीवर व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जबकि पूरे हरिपुर कला- हरिद्वार समेत सीवर के ढक्कन खुले होने से लगातार कहीं घटना हो रही है, जिनका कई को पता ही नहीं लगता है। जब सही नहीं करना तो खोल कर छोड़ने की क्या आवश्यकता है साथ ही रास्ते से ढक्कन बहुत ऊंचे हैं जिसमें वाहन टकराते भी हैं और 2-4 पहिया वाहन क्षतिग्रस्त भी होते हैं, अब सवाल यह है कि आखिर सीवर के ढक्कन सड़क से इतने ऊँचे क्यों हैं? क्या किसी बड़े हादसे के बाद ही प्रशासन की नींद खुलेगी? आम जनता की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा? आखिर व्यवस्था को ठीक और सुधार करने के लिए प्रशासन ऐसे कदम क्यों उठता है जिससे जनहानि और धन हानि दोनों हो? परिजनों एवं उनके प्रिय जनों ने प्रशासन से मांग की है कि तुषार कपिल को बेहतर से बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जाए, इस घटना की निष्पक्ष जांच हो और जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय की जाए। साथ ही, सड़क पर ऊँचे और असुरक्षित सीवर ढक्कनों को तत्काल ठीक कराया जाए, ताकि भविष्य में किसी और की जिंदगी खतरे में न पड़े।
