Spread the love

राजवीर सिंह तोमर

देहरादून (परिपाटी न्यूज़) कोतवाली रायवाला पुलिस द्वारा अभियान चलाकर चैकिंग के दौरान 01 शराब तस्कर को उसके कब्जे से 44 अवैध देशी शराब माल्टा टैट्रा पैक 80 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब इम्पीरियल ब्लू मय स्कूटी वाहन नम्बर UK07DM-1316 गोल्डन रंग बरामद कर गिरफ्तार किया l वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के नशे की तस्करी करने वालों के विरुद्ध चैकिंग एवं धरपकड़ हेतु जारी निर्गत दिशा-निर्देशों के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ऋषिकेश व क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के निर्देशन में वर्तमान में जारी आपरेशन प्रहार के तहत प्रभारी कोतवाली रायवाला के नेतृत्व में कोतवाली रायवाला पुलिस द्वारा नशे की तस्करी की रोकथाम हेतु टीम गठित कर विभिन्न स्थानों पर चैकिंग के दौरान 01 व्यक्ति निर्मल आई अस्पताल की गली से स्कूटी पर आते दिखाई दिया। जोकि पुलिस टीम को देखकर उक्त व्यक्ति स्कूटी को मोडने गला । संदेह होने पर पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए निर्मल आई अस्पताल की गली से उक्त व्यक्ति को घेरकर/घोटकर पकड़ लिया गया।

पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम शिवम कुमार पुत्र स्व नरेश कुमार निवासी C/O विकास सोनकर राजीव नगर कन्डोली थाना रायपुर जिला देहरादून उम्र 24 वर्ष बताया। तलाशी के दौरान उसकी स्कूटी के पायेदान पर रखे ग्रे कलर के बैग से 44 पव्वे टेट्रा पैक माल्टा देशी मसालेदार शराब व 80 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब इम्पीरियल ब्लू बरामद हुई। अभियुक्त से शराब रखने एवं बेचने के संबंध में वैध लाइसेंस मांगा गया, लेकिन वह लाइसेंस प्रस्तुत करने में असमर्थ रहा। अभियुक्त के खिलाफ कोतवाली हाजा पर मु0अ0सं0 176/2026 धारा 60(1)/72 आब0 अधिनियम बनाम शिवम पंजीकृत किया गया । अभियुक्तगणों को समय से न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा। रायवाला पुलिस का मादक पदार्थों की तस्करी व धर-पकड हेतु अभियान लगातार जारी है l पुलिस टीम 1-कानि0 अनुज कुमार, 2-का0 मुनीश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *