Spread the love

बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) नजीबाबाद, त्योहारों के मद्देनजर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे फिरोजपुर और पटना के बीच साप्ताहिक त्योहार स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू करने जा रहा है। यह ट्रेन अक्टूबर के पहले सप्ताह से नवंबर के अंत तक यात्रियों को सुविधा प्रदान करेगी। ट्रेन के संचालन से उत्तर भारत के विभिन्न शहरों के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त रेल सेवा का लाभ मिलेगा।फिरोजपुर से चलने वाली ट्रेन संख्या 04616 डाउन प्रत्येक मंगलवार को दोपहर 12 बजे रवाना होगी। ट्रेन उसी दिन रात 8:33 बजे नजीबाबाद स्टेशन पहुंचेगी और यहां दो मिनट के ठहराव के बाद आगे रवाना होगी। अगले दिन बुधवार को सुबह 6:35 बजे पटना पहुंचेगी।वापसी में ट्रेन संख्या 04615 अप प्रत्येक बुधवार को रात 8:20 बजे पटना से रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन गुरुवार को दोपहर 2:13 बजे नजीबाबाद स्टेशन पहुंचेगी। यहां दो मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन आगे

रवाना होकर रात 11:55 बजे फिरोजपुर पहुंचेगी।रेलवे के अनुसार दोनों दिशाओं में इस विशेष ट्रेन का नजीबाबाद स्टेशन पर दो मिनट का ठहराव निर्धारित किया गया है। इसके अलावा ट्रेन को सहारनपुर, रुड़की, मुरादाबाद, बरेली और शाहजहांपुर समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर भी ठहराव दिया जाएगा।ट्रेन संख्या 04616 डाउन की पहली यात्रा छह अक्टूबर, मंगलवार को फिरोजपुर से शुरू होगी, जबकि वापसी में ट्रेन संख्या 04615 अप सात अक्टूबर, बुधवार को पटना से रवाना होगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए इस विशेष ट्रेन का संचालन किया जा रहा है।वरिष्ठ वाणिज्य मंडल प्रबंधक महेश यादव की ओर से संबंधित स्टेशनों को साप्ताहिक त्योहार स्पेशल ट्रेन के संचालन की सूचना जारी की गई है। ट्रेन के संचालन से फिरोजपुर, पंजाब से लेकर उत्तर प्रदेश और बिहार के बीच आवागमन करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा मिलने की उम्मीद है।

By विक्की जोशी

मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *