Spread the love

सेवानिवृत्त•कक्षा पांच में देखा था फौज में जाकर देश सेवा का सपना

बिजनौर (परिपाटी न्यूज़)मंडावर।क्षेत्र के गांव तीतरवाला निवासी एवं राकेश कुमार आचार्य के पुत्र नायब सूबेदार मोहित कुमार भारतीय सेना की सिग्नल्स कोर से 21 वर्ष की गौरवशाली सेवा पूर्ण करने के बाद सेवानिवृत्त हो गए। बचपन से ही उनके मन में देश सेवा का जज्बा था। उन्होंने बताया कि कक्षा पांच में पढ़ते समय ही उन्होंने फौज में भर्ती होकर देश की सेवा करने का सपना देखा था, जिसे उन्होंने अपने परिश्रम और दृढ़ संकल्प से साकार किया।सेवानिवृत्ति के अवसर पर जारी संदेश में मोहित कुमार ने कहा कि एक छोटे से गांव से निकलकर भारतीय सेना में सेवा करना उनके लिए गर्व और सम्मान की बात रही। उन्होंने अपने सैन्य जीवन के दौरान साथ देने वाले साथियों, वरिष्ठ अधिकारियों और

परिवारजनों के प्रति आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि सेना में बिताए गए 21 वर्ष उनकी जिंदगी का सबसे सुनहरा अध्याय हैं। सिग्नल्स कोर का “तीव्र चोकस” का मूलमंत्र और देशभक्ति की भावना सदैव उनके साथ रहेगी। उन्होंने अपने सभी साथियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सुरक्षित और मजबूत बने रहने का संदेश दिया।नायब सूबेदार मोहित कुमार की इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों और शुभचिंतकों ने उन्हें सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्ति की शुभकामनाएं देते हुए उनके योगदान की सराहना की।

By विक्की जोशी

मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *