रिपोर्ट अभिषेक पाण्डेय
लखीमपुर (परिपाटी न्यूज )खीरी जिले का एक मात्र अस्पताल मोतीपुर जिला अस्पताल में अस्पताल बनाने से लेकर अब तक जम हुवा भ्रष्टाचार। बिल्डिंग बने लगभग डेढ़ दो साल ही हुवे है मगर छत की फॉर्सिलिंग टूटने लगी है। लगभग 6 महीने से लिफ्ट नहीं चल रही है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि यहां बने 1 मंजिला से 3 मंजिला तक एक भी पुरुष सौंचालय काम नहीं कर रहे हैंऔर पब्लिक शौचालय मे लगा रहता है ताला , सभी पुरुष महिलाओं के बने सौंचालाय में जाते हैं।

महिलाओं की आप बीती सुनने वाला कोई नहीं है। नारी सुरक्षा, नारी सम्मान के दावे करने वाली सरकार को क्या यह दिखाई नहीं देता है की पुरुष वा महिलाएं एक ही सौचालय का इस्तमाल कर रहे हैं। आखिर जिला खीरी में स्वास्थ विभाग महिलाओं के सम्मान व भावनाओं के साथ क्यों खेल रहा है, पुरुष व महिलाएं एक ही सौचालय का प्रयोग करें। आखिर जब यह सौंचालाय खराब है तो बनाया क्यों नहीं जाता, और खराब भी है तो ठेकेदार पर कार्यवाई क्यों नहीं हो रही है जिसने यह बिल्डिंग बनाई है इतनी जल्दी लिफ्ट, सौंचालय, खराब कैसे हो सकती है।