रिपोर्ट- अभिषेक पाण्डेय
लखीमपुर(परिपाटी न्यूज )खीरी 19 जुलाई। शुक्रवार सुबह सूचना मिली कि शारदा का जलस्तर इतना बढ़ गया कि भीरा-पलिया मार्ग पर भी पानी चल रहा है। इसी मार्ग से रास्ता तय करते हुए डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, एसपी गणेश प्रसाद साहा पलिया तहसील के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। सर्वप्रथम डीएम-एसपी पलिया के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र श्रीनगर पहुंचे, आम जनता से सीधा संवाद कर

उनकी समस्याएं जानी। नदी की वजह से क्षतिग्रस्त रेलवे ट्रैक का मौका मुआयना किया। एसडीएम कार्तिकेय सिंह को बाढ़ की स्थिति पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए। डीएम-एसपी ने एनएचएआई के सड़क मार्ग पर अतरिया में जल निकासी दूसरी तरफ किए जाने के उद्देश्य से ह्यूम पाइप डालने वाले कार्य का निरीक्षण किया, संबंधित को जरूरी दिशा निर्देश दिए।डीएम-एसपी ने तहसील, ब्लाक पलिया के बाढ़ प्रभावित गांव बसंतापुरकला, मकनपुर का भ्रमण कर पीड़ितों का दर्द जाना। उन्होंने बाढ़ की स्थिति की बारीकी से जानकारी हासिल की।