
रिपोर्ट- मुनेश चन्द शर्मा/परिपाटी न्यूज मीडिया चांदपुर
चांदपुर बिजनौर (परिपाटी न्यूज)। जिला बिजनौर के तहसील चांदपुर के ग्राम गोयली सादात के
जंगल से बकरियों के लिए चारा लेने गई महिला की गन्ने के खेत मे टूटे पड़े हाइटेंशन तार की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गयी। परिवार मे ख़बर सुनते ही कोहराम मच गया। सैकड़ो की संख्या में गांव वाले जंगल पहुंचे और विद्युत विभाग के खिलाफ हंगामा किया।

बताया जा रहा है कि चांदपुर क्षेत्र के गांव गोयली सादात निवासी अहसान की बीवी ताहिरा जंगल से बकरियों के लिए चारा लेने गई थी। इस दौरान ताहिरा गन्ने के खेत मे टूटे पड़े हाईटेंशन तार की चपेट मे आ गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

वही जब दोपहर तक भी महिला घर नही पहुंची तो उसको परिजन व गांव वाले ढूढ़ने के लिए जंगल गए जहा पर ताहिरा गन्ने के खेत मे मृत अवस्था मे पड़ी मिली गांव वालों का आरोप है की कई दिनों से ये हाई टेंशन तार टूटा पड़ा है। इसकी शिकायत बिजली विभाग से गई थी।

लेकिन शिकायत के बाद भी तार नही हटाया गया और इस लापरवाही कें कारण महिला की मौत हो गई। बता दे की मृतिका ताहिरा के 4 बच्चे है। जिनका रो-रो कर बुरा हाल है। वही मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे मे लेकर पोस्मार्टम के लिए भेजनें की तैयारी शुरु करदी है। फिलहाल मृतिका के बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है।