Spread the love

शिक्षकों और छात्र-छात्राओं को दिलाई यातायात नियमों के पालन की शपथ,सुरक्षित सफर के बताए तरीके

अफजाल हुसैन

सम्भल।(परिपाटी न्यूज़)यातायात माह के तहत यातायात पुलिस की ओर से लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कस्बा सम्भल स्थित आचार्य मुक्तेश हकीम रईस सरस्वती इंटर कॉलेज में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें पुलिसकर्मियों ने छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी देकर सुरक्षित सफर का महत्व समझाया। पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी यातायात स्तुति सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम का नेतृत्व प्रभारी यातायात निरीक्षक दुष्यंत बालियान ने किया। इस दौरान मुख्य आरक्षी सोनू कुमार और सचिन कुमार हेलमेट पहनकर विद्यालय पहुंचे।

उन्होंने बच्चों को हेलमेट के महत्व के बारे में बताया और समझाया कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना केवल कानूनी बाध्यता नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है।पुलिसकर्मियों ने छात्र-छात्राओं को वाहन की गति नियंत्रित रखने, यातायात संकेतों का पालन करने और सड़क पर चलते समय सतर्कता बरतने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी लापरवाही भी गंभीर सड़क हादसे का कारण बन सकती है।कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई। बच्चों से अपील की गई कि वे अपने परिजनों और आसपास के लोगों को भी हेलमेट पहनने तथा सुरक्षित वाहन चलाने के लिए प्रेरित करें। यातायात पुलिस ने बताया कि यातायात माह में ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे।

By Paripati News

परिपाटी न्यूज़ की डिजिटल डेस्क टीम निष्पक्ष, सटीक और ताज़ा खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, प्रशासन और समसामयिक मुद्दों की गहन रिपोर्टिंग पर विशेष ध्यान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *