भारापुर के जंगलों में गोवंश काटकर मांस बेचने ले जा रहा अभियुक्त पुलिस के हत्थे चढ़ा
विजेन्द्र सिंह सैनी
हरिद्वार (परिपाटी न्यूज़)गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज, नामजद अभियुक्तों की तलाश में पुलिस जुटी दिनांक 24.11.2026 को प्रभारी चौकी शांतरशाह उ0नि0 अजय कुमार मय हमराही पुलिस कर्मियों के ग्राम सहदेवपुर हलवाहेडी जाने वाले तिराहे पर संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान ग्राम घोड़ेवाला की ओर से एक मोटरसाइकिल आती दिखाई दी। पुलिस कर्मियों द्वारा टॉर्च की रोशनी से मोटरसाइकिल सवार को रुकने का इशारा किया गया, जिस पर मोटरसाइकिल सवार पुलिस को देखकर वापस मुड़कर भागने का प्रयास करने लगा। इसी दौरान मोटरसाइकिल अचानक बंद हो गई, जिस पर पुलिस कर्मियों द्वारा मोटरसाइकिल सवार को तिराहे से लगभग 20 कदम की दूरी पर पकड़ लिया गया।
पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम मुबारिक पुत्र जाहिद, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम मुस्तफाबाद, कोतवाली बहादराबाद, हरिद्वार बताया। तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद कट्टे के अंदर रखे प्लास्टिक के थैले को खोलकर देखा गया तो उसमें दो अलग-अलग सफेद रंग की प्लास्टिक की पन्नियों में लगभग 12 किलोग्राम मांस रखा हुआ मिला, जो प्रथम दृष्टया गोमांस प्रतीत हो रहा था।बरामद मांस के संबंध में पूछताछ करने पर अभियुक्त मुबारिक ने बताया कि उक्त मांस गाय का है, जिसे उसने अपने साथी इमरान पुत्र गरीबुल निवासी ग्राम भारापुर, कोतवाली बहादराबाद, हरिद्वार तथा छोटन पुत्र सब्बीर निवासी ग्राम भारापुर, कोतवाली बहादराबाद, हरिद्वार के साथ भारापुर के जंगलों में गाय काटकर प्राप्त किया था।

वह उक्त मांस को बेचने के लिए ले जा रहा था, तभी पुलिस द्वारा उसे पकड़ लिया गया। बरामद मांस से नमूना माल लेकर शेष मांस को पशु चिकित्साधिकारी की देखरेख में सुरक्षित स्थान पर अम्लीय छिड़काव कर नष्ट किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को गिरफ्तारी का कारण बताकर पुलिस हिरासत में लिया गया। उक्त प्रकरण में अभियुक्त मुबारिक एवं 02 अन्य नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली बहादराबाद पर मु0अ0सं0 431/2026, धारा 3/5/11 गोवंश संरक्षण अधिनियम, 2007 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा तथा शेष नामजद अभियुक्तों की तलाश की जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्त
- मुबारिक पुत्र जाहिद, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम मुस्तफाबाद, कोतवाली बहादराबाद, हरिद्वार।
बरामदगी
12 किलोग्राम गोमांस।
पुलिस टीम उ0नि0 अजय कुमार, प्रभारी चौकी शांतरशाह, कोतवाली बहादराबाद, हरिद्वार।
- कानि0 चन्दन सिंह, कोतवाली बहादराबाद, हरिद्वार।
हो0गा0 सचिन, कोतवाली बहादराबाद, हरिद्वार।
हो0गा0 करण, कोतवाली बहादराबाद, हरिद्वार।
