
रिपोर्ट -सतवेन्दर सिंह गुजराल
नूरपुर पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश प्रभारी तस्लीम अहमद इदरीसी ने कहा है किसी भी व्यापारी का उत्पीडन सहन नहीं किया जाएगा व्यापारी एकजुट रहे एकता में शक्ति होती है नूरपुर नगर में धामपुर चौराहा से लेकर बिजनौर चौराहे तक व फतेहाबाद रोड पर व्यापारियों की सैकड़ो दुकानें हैं कई बड़े-बड़े शोरूम

भी है रोड पूरी तरह से टूट चुका है गहरे गहरे गड्ढे हो चुके हैं आम जनता और दुकानदारों को दिक्कत का सामना उठाना पड़ रहा है बरसात लग चुकी है दोनों और गड्ढे होने के कारण बरसात का पानी भी भर सकता है जिसके कारण व्यापारियों के व्यापार पर सीधा असर पड़ेगा पीडब्ल्यूडी अधिकारीयों से इन दोनों सड़कों को बनवाने की मांग की जाती है ताकि आम जनता को परेशानी का सामना न करना पड़े इस संबंध में व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल बिजनौर जिला अधिकारी से जल्द मिलेगा।