
रिपोर्ट- एसपी तंवर/परिपाटी न्यूज़ मीडिया बिजनौर
नहटौर, बिजनौर ( परिपाटी न्यूज़) । सोमवार 24 जून 2024 को श्री रघुनाथा स्पोर्ट्स ट्रस्ट द्वारा वी के इंटरनेशनल स्कूल नहटौर में एक अभ्यास मैच का आयोजन किया गया । जिसमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वी के क्रिकेट अकादमी नहटौर की टीम ने निर्धारित 30 ओवर में 9 विकेट खोकर 256 रन का विशाल स्कोर बनाया । उनकी ओर से आरिज़ सिद्दीकी ने 76 और दिव्यांश ठाकरान ने 55 रन बनाए तथा साथ ही आश्विन चौधरी ने 30 और पुनीत कुमार ने 15 रन का योगदान दिया । अदब क्रिकेट अकादमी नजीबाबाद की ओर से अदब ने 4 और रिदिम राजपूत ने 3 विकेट प्राप्त किये । बाद में बल्लेबाजी करते हुए नजीबाबाद की टीम 9 विकेट के नुकसान पर 55 रन ही बना पायी । और 201 रुनके विशाल अंतर से मैच हार गई ।

उनकी ओर से जिदान खान ने 16 और पीयूष चौहान ने 15 रन का योगदान दिया । वी के अकादमी की ओर से आमिर खान ने 3 सादिक ने 3 और पुनीत व अखिलेश ने एक एक विकेट निकाला । प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार आमिर खान को दिया गया । मैच का संचालन क्रिकेट कोच परोपकार सिंह द्वारा किया गया । कोच परोपकार सिंह ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि जिस तरह का प्रदर्शन आज आमिर ने किया है यदि वो अपनी लगन और मेहनत को निरंतर बनाकर रखेगा एक बड़ा खिलाड़ी बनेगा क्योंकि उसके अंदर शानदार बोलिंग विकल्प उपलब्ध हैं। बालिंग में विविधता ही एक बालर को महान बनाती हैं जिससे बालर किसी भी बड़े से बड़े बल्लेबाज को परेशान कर सकता है।आगे परोपकार सिंह ने कहा कि टीम की जीत में सभी खिलाड़ियों का योगदान होता है जिसमें बोलर अपना काम करते हैं तथा बल्लेबाज और फील्डर आपना।