Spread the love

रिपोर्ट/जितेंद्र कुमार (परिपाटी न्यूज़)

ताजपुर (परिपाटी न्यूज़)कस्बा ताजपुर के आर जी एन पी इंटर कॉलेज की शिक्षिका कविता चौहान उपनाम काव्या त्रिभूति को काव्य पुरोधा अलंकरण से नवाजा गया है।यह सम्मान उनको रविवार को संभल में आयोजित राष्ट्रीय काव्य संगम महोत्सव में दिया गया।

महोत्सव का आयोजन हिंदू जागृति मंच द्वारा किया गया।काव्या त्रिभूति ने अपनी कविता से नारी के संघर्ष की कहानी बयां की।कार्यक्रम में बागपत,बरेली,रामपुर,बदायूं,लखीमपुर खीरी,पीलीभीत,मध्यप्रदेश और राजस्थान के कवियों ने काव्य पाठ किया। कार्यक्रम में हिंदू जागृति मंच के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा,सुभाष चंद्र शर्मा,अतुल शर्मा,उज्ज्वल शर्मा,अरुण दीक्षित स्वच्छंद,ओजस्वी जौहरी सरल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *