रिपोर्ट मुनेश चन्द शर्मा परिपाटी न्यूज
अमरोहा परिपाटी न्यूज। मुन्नी देवी अस्पताल में राष्ट्रीय आल दिवियाग के अध्यक्ष धर्मेन्द्र यादव के सानिध्य में धरना-प्रदर्शन किया गया जिसमें सी एम ओ अमरोहा के खिलाफ आवाज उठाई गई क्योंकि विकलांगता को लेकर उनके सर्टिफिकेट जारी नहीं किए जा रहे थे ।और दिवियागो से कयी कयी बार चक्कर लगवानें के बाद भी उन्हें सर्टिफिकेट जारी नहीं किए जा रहे थे। अच्छा व्यक्ति भी कहीं पर कयी बार चक्कर लगाने पर परेशान हो जाता है। जबकि यह दिवियाग होकर भी हम दिवियागो का कार्य नहीं किया जा रहा था। इसलिए धरना-प्रदर्शन करने की आवश्यकता हम दिवियाग लोगों को पड़ी लेकिन आज का यह कदम उठाया गया तो सफ़लता भी मिल गई है। सीएमओ ने सभी मांगों को स्वीकार कर लिया है। और सीएमओ कि ओर से कहा गया है।कि यदि आपसे कोई व्यक्ति पैसे मांगे तो मुझे तुरन्त अवगत करायें इस प्रकार के व्यवहार से सभी दिवियाग लोग खुश हो गए तथा सीएमओ अमरोहा का धन्यवाद अदा किया।

दिवियागो को सफ़लता दिलाने के
.. लिए धरने में आये सभी दिव्यांगों का दिल से धन्यवाद अदा किया राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र यादव ने कहा हमारी सभी मांगे मान ली गयी है ।और हम आशा करते है की आगे से किसी दिव्यांग को परेशान नही किया जाएगा ।समय पर दिव्यांग का प्रमाण पत्र बनाया जायेगा।*किसी प्रकार की कोई रिश्वत नही ली जाएगी।आज का धरना बहुत ही कारगर साबित हुआ
*दिव्यांगों के हित में ये कामयाब कदम हुआ है। मुन्नी देवी अस्पताल में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने हमे बताया कि अब से आगे किसी दिव्यांग को कोई दिक्कत नही होगी…समय पर दिव्यांग का काम होगा…..अगर कोई रिश्वत मांगता है तो उसे तुरंत निलंबित किया जाएगा*।
*आल दिव्यांग विकास संगठन जिन्दाबाद के नारे लगाए और तहसील अध्यक्ष मंडी धनौरा*
*शाहनवाज़ चौधरी का बहुत सहयोग रहा है।