
जिला अध्यक्ष सूरज भारद्वाज और जिला प्रभारी सुनील कुमार राजपूत को बनाया
रिर्पोट/रक्षक राजपूत
बिजनौर (परिपाटी न्यूज)।रविवार को बिजनौर में मंडावर मार्ग स्थित रवा राजपूत धर्मशाला में स्वर्ण समाज की और से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्षता भरत सिंह तथा संचालन ठा.विवेक कुमार ने किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता स्वर्ण आर्मी के राष्ट्रीय महासचिव ठाकुर शिवम सिंह व प्रदेश सचिव चंद्र प्रकाश रहे। इन्होंने स्वर्ण आर्मी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वैसे तो उनका संगठन पूरे देश में कार्यरत है।लेकिन 52 जनपदों में बेहद सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। स्वर्ण आर्मी जहां भी सक्रिय है, वहां पर स्वर्ण समाज का

उत्पीड़न होने पर सबसे पहले खड़ा दिखाई देता है। और सामने वाला चाहे कोई भी हो, उसे सही जवाब देता है। बिजनौर जिले में स्वर्ण आर्मी अभी तक सक्रिय नहीं थी। लेकिन अब जिले के युवाओं को जोड़ते हुए इस जिले में भी सक्रिय किया जा रहा है। उन्होंने यहां का जिला प्रभारी सुनील कुमार राजपूत और जिला अध्यक्ष सूरज भारद्वाज को चुनते हुए अपेक्षा जताई कि जिला प्रभारी और जिला अध्यक्ष जिले में स्वर्ण आर्मी को मजबूत करेंगे तथा जिले में एक बड़ी स्वर्ण आर्मी खड़ी करेंगे, ताकि केवल स्वर्ण होने के कारण प्रताड़ित किए जाने वाले लोगों की आवाज जोरदार ढंग से उठाई जा सके। कार्यक्रम में उपस्थित रहे।विनीत राजपूत, रविन्द्र कुमार शर्मा, यशपाल सिंह, रजत त्यागी, शोभित शर्मा, विनीत त्यागी, राहुल राजपूत, रोहित भारद्वाज, पंकज शर्मा, आशु, तनुज राजपूत, विवेक राजपूत व शुभम शर्मा आदि मौजूद रहे।