Spread the love

पुलिस परिवार ने लगाई पुलिस प्रशासन से मदद की गुहार

रिपोर्ट- अजमल अंसारी/परिपाटी न्यूज़ मीडिया चांदपुर

चांदपुर (परिपाटी न्यूज़)। जनपद बिजनौर के थाना चांदपुर में ग्राम खानपुर खादर के प्रधान की दबंगई से परेशान होकर पीड़ित ने थाना चांदपुर में प्रार्थना पत्र देते हुए सुरेंद्र सिंह का आरोप है की जब वह सुबह अपने घर पर था तभी अचानक हरि सिंह ग्राम प्रधान उसके भाई और बाहर के बदमाश बुलाकर हमारे घर पर धावा बोल दिया । हथियार लोहे की रोड आदि हथियारों से हमला कर दिय किसी तरह घर के दरवाजे अंदर से बंद कर हमारी फैमिली ने अपनी जान बचाई।

इतना ही नहीं दबंग ग्राम प्रधान और उसके गुंडो ने उसके मकान को भी ढा दिया पीडित ने बताया कि जान से मारने की धमकी और बलात्कार के झूठे केस में फसाने की धमकी देता है। उसका मकसद हमारी जमीन पर कब्जा करना है पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग की है।पीड़ित का कहना है की जो मकान तोड़ा है और हमारे घर पर गुंडो के साथ हमला किया है उसकी वीडियो थाना चांदपुर पुलिस को दे दी है।

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *