
रिपोर्ट -सतवेन्दर सिंह गुजराल
नूरपुर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़)पुलिस ने गत 4 जून को हुई चोरी का खुलासा करते हुए दो युवकों को चोरी किये गए सामान सहित गिरफ्तार किया।
पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन के दिशा निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विभिन्न अभियान के अनुपालन में पुलिस ने दो अभियुक्त चांद मोहम्मद पुत्र हाजी शरीफ निवासी ताजपुर थाना नूरपुर एवं फैजान उर्फ बिट्टू पुत्र शाहिद अहमद निवासी मोहल्ला पटवारियांन ताजपुर थाना नूरपुर को गिरफ्तार किया हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वादिनी ललिता चौहान पत्नी पंकज कुमार निवासी ग्राम भैंसा मिल्क थाना शिवाला कला ने अज्ञात व्यक्तियों द्वारा वादिनी के पर्स से एक सोने की चेन निकाल लेने के संबंध में दी गई लिखित तहरीर के आधार पर 4 जून को थाने पर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
कस्बा इंचार्ज उप निरीक्षक मोहम्मद यासीन द्वारा विवेचना संपादित की जा रही है। घटना के शीघ्र एवं सफल अनावरण के लिए स्थानीय पुलिस ने लगातार प्रयासरत रहते हुए 7 जून को मुखबिर की सूचना पर दोनों अभियुक्तगणों को पुलिस ने उनके मकान से गिरफ्तार कर हिरासत में ले लिया और उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त सफेद अपाची मोटरसाइकिल एवं चोरी किया गया पीली धातु का लॉकेट बरामद हुआ हैं। बरामदगी के आधार पर मुकदमें में धारा 411 भादवि की वृद्धि की गई हैं।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक मो० यासीन, हेड कांस्टेबल सचिन मलिक, कांस्टेबल नीरज पंवार, कांस्टेबल विकास कुमार एवं कांस्टेबल गौरव तोमर आदि शामिल रहे।