Spread the love

संवाददाता- आकाश कुमार स्योहारा परिपाटी न्यूज़ मीडिया ग्रुप

स्योहारा(बिजनोर)परिपाटी न्यूज़-थाना स्योहारा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम किबाड़ में एक युवक पर नुकीली हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया गया।जिससे लड़का खून से लतपत हो गया जिसकी रिपोर्ट युवक के पिता ने थाने में दर्ज कराई ।युवक के चाचा द्वारा मिली जानकारी के अनुसार घटना दिन बृहस्पतिवार समय करीब 5 बजे ग्राम किबाड़ की है।जहाँ घायल युवक अजीम अपने घर के पास ही घूम रहा था तभी अचानक घात लगाए बैठे हमलावरो मोहसिन पुत्र इदरीस ने पहले घायल युबक

को गाली गलोच करते अपने पास रखे नुकीले पेचकस से युवक अजीम के सिर पर व चेहरे पर हमला कर दिया ।जिससे युवक घायल हो गया।घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मोहसिन ओर उसका भाई मौके से फरार हो गए।युवक की माता ने कार्यवाही की मांग की है।इस संबंध में उपनिरीक्षक चंद्रपाल गंगवार द्वारा बताया गया कि हमलावरों के बिरुद्ध उचित कार्यवाही कि जाएगी।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद