
रिपोर्ट- अमित कुमार (परिपाटी न्यूज़)
कांठ ,मुरादाबाद (परिपाटी न्यूज़)विश्व पर्यावरण दिवस एवं समाजसेवी संतोष देवी की 9वी पुण्यतिथि पर नागमणि मंदिर कावड़ पथ बाईपास पर मुख्य अतिथि थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार सिंह एवं नगर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ मोहम्मद यूसुफ, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज के प्रबंधक मुकेश माहेश्वरी ने पौधारोपण किया। जिसमें फलदार एवं छायादार एवं तुलसा महारानी का पौधा रोपण किया। पुण्यतिथि पर सैकड़ो लोगों को शरबत का वितरण भी किया गया।

मुख्य अतिथियों ने राहगीरों को अपने हाथों से शरबत पिलाया। तथा इस कार्यक्रम की जमकर प्रशंसा की इस अवसर पर मुकेश माहेश्वरी ने पर्यावरण की रक्षा के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करने की अपील कीl डॉक्टर अशोक चौहान ने वृक्षारोपण के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला उन्होंने सभी से वृक्ष लगाने का आग्रह किया और कहा कि अपने बच्चों की तरह पौधों की परवरिश करनी चाहिए।

मनुष्य जीवन का प्रकृति के बिना असंभव है प्रकृति के संतुलन के लिए वृक्षारोपण अवश्य करना चाहिएl डॉ अशोक चौहान ने सभी का आभार व्यक्त किया और सभी को पर्यावरण दिवस की बधाई दी इस अवसर पर डॉ सचिन चौहान, धर्मेंद्र चौहान, विपिन चौहान, राजीव उर्फ पिंटू चौहान, अनिल सैनी,वरण चौधरी, श्याम सिंह महाराज, डॉ ललित चौहान, सर्वश्रेष्ठ चौहान, वंशिका चौहान,मोहम्मद अर्श आदि मौजूद थे l