Spread the love

रिपोर्ट- विक्की जोशी

गंज,बिजनौर परिपाटी न्यूज। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन ज़िला बिजनौर के युवा प्रकोष्ठ के सदस्यों ने पोधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। संगठन के का॰ ज़िला अध्यक्ष (युवा) वासु अग्रवाल ने कहा कि पर्यावरण हमें जीने के लिए बहुत सी चीज़े देता है , और हम लोगो की ज़िम्मेदारी इसकी रक्षा करना है । हम लोग रक्षा करने की जगह पर्यावरण का दोहन करते हैं । अगर हम

पर्यावरण का दोहन करते हैं तो आने वाले समय में ना तो पेड़ बचेंगे ना पानी और इन चीज़ों के बिना जन जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती , इस ही लिए इन चीज़ों का ध्यान रख कर ही कार्य किए जाने चाहिए । पर्यावरण की रक्षा के संदर्भ में सबसे पहले पेड़ो को काटना एवं पोलोथीन का इस्तेमाल बंद करना होगा । पॉलीथिन पर्यावरण को सबसे ज़्यादा नुक़सान पहुँचाती है । हम सबको मिलकर पर्यावरण को सुरक्षित रखना होगा जिससे आने वाले कल की कल्पना की जा सके । इस अवसर पर का॰ ज़िला अध्यक्ष (युवा) वासु अग्रवाल , यश माहेश्वरी , माधव माहेश्वरी , नगर अध्यक्ष संदीप माहेश्वरी , महामंत्री विशाल अग्रवाल उपस्थित रहे ।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद