Spread the love

रिपोर्ट -सतवेन्दर सिंह गुजराल

नूरपुर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) क्षेत्र के गांव बीरबलपुर उर्फ बूढ़पुर में गत वर्षों की भांति देवस्थान पर ऐतिहासिक आठे के मेले का आयोजन किया गया। जिसमें लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद चढ़ाकर मन्नते मांगी।


देव स्थल पर विधिवत हवन यज्ञ हुआ जिसमें देवस्थल के पुजारी चौधरी मेहर सिंह उनके परिवार एवं गांव वालों द्वारा आहुति दी गयी। इसके उपरांत प्रसाद चडाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई मेले में नव दंपत्तियों ने वैवाहिक वेशभूषा में देव स्थल की परिक्रमा कर प्रसाद चढ़ाया तथा नवजीवन की खुशाली की मन्नत मांगी। मान्यता है कि इस देव स्थान पर सच्चे दिल से मन्नतें मांगने पर देवी श्रद्धालुओं की मन्नते पूरी करती हैं। इस देवस्थल परिसर में सैकड़ो वर्षों से विशाल मेला भी लगता है। जिसमें खेल खिलौने, जलेबी, की दुकान प्रसाद की दुकानें तथा चाट पकौड़ी एवं सौंदर्य प्रसाधनों की दुकानें मिट्टी के बर्तन की दुकाने सैकड़ों की संख्या में लगी होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *