Spread the love

रिपोर्ट/रक्षक राजपूत

किरतपुर(परिपाटी न्यूज़)।कल सीबीएसई बोर्ड का कक्षा 12वीं एवं 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ। परिणाम घोषित होने पर बच्चों में खुशी की लहर दौड़ गई। ऐम कोचिंग किरतपुर के छात्रों का शत प्रतिशत परिणाम रहा। कक्षा 12 के छात्र हन्नान ने 82% अंक और कक्षा दसवीं की छात्रा रहनुमा ने 90% अंक अर्जित

किए। ऐम कोचिंग के प्रबंधक एवं गणित के अध्यापक फरमान हुसैन ने मिठाई खिलाकर बच्चों का हौसला अफजाई किया तथा उन्हें भविष्य में निरंतर कठिन परिश्रम करते रहने की सलाह दी। बातचीत में फरमान हुसैन ने बताया कि अध्यापक तो सिर्फ एक सीढ़ी मात्र है किंतु मार्ग पर कठिन परिश्रम करते हुए चलना तो विद्यार्थियों को ही होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *