
रिपोर्ट -सतवेन्दर सिंह गुजराल
नूरपुर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़)राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश महासचिव प्रदीप चौहान को उत्तराखंड राज्य का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया है साथ ही उनकी धर्मपत्नी रूपाली चौहान को महिला प्रकोष्ठ का उत्तराखण्ड राज्य का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया यह नियुक्ति राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष शीला शेखावत

गोगामेड़ी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेंद्र कतर ने की है अभी हाल ही में प्रदीप चौहान के नेतृत्व में बिजनौर में महाराणा प्रताप की जयंती का विशाल आयोजन किया गया जिससे प्रभावित होकर राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा यह घोषणा की गई।
बता दें कि प्रदीप चौहान की राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना में एक अलग ही पहचान है उन्होंने हमेशा समाज की लड़ाई लड़ी है और युवाओं के हितों के संरक्षण के लिए वे सदैव लड़ाई लड़ते रहते हैं उनको नई जिम्मेदारी मिलने से उनके समर्थकों में खुशी का माहौल है
प्रदीप चौहान कुशल नेतृत्वकर्ता- शुभम वालिया
युवा चेतना नई सोच के संयोजक शुभम वालिया ने भी प्रदीप चौहान को बधाई दी और कहा कि उनको नई जिम्मेदारी मिलने से राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना मजबूत होगी और वे केवल एक समाज के नेता नहीं है वे सर्व समाज के नेता है