
रिपोर्ट- मुनेश चन्द शर्मा/परिपाटी न्यूज मीडिया चांदपुर।
चान्दपुर बिजनौर (परिपाटी न्यूज)। जिला बिजनौर के तहसील चांदपुर के तिगरी के एस ०पी०कालेज में सोमवार 13-5-2024- को फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया है। कार्य क्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रबन्धक राहुल बंसल, आकांक्षा बंसल, संदीप बंसल, एवं अर्पित बंसल, ने सरस्वती मां के समक्ष पुष्प अर्पित करके क्रिया गया। कार्य क्रम में कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कराए गए जिसमें सभी छात्र छात्राओं ने उत्साह पूर्वक अपनी प्रतिभा का कौशल प्रस्तुत किया तनु कौशिक,बेबी,समरीन, रीना आदि छात्राओं ने सुन्दर नृत्य प्रस्तुत किया।

इस दौरान अन्तिम वर्ष की छात्राओं ने दूसरों को शुभकामनाएं दी और खट्टी मीठी यादों को एक दूसरे को शेयर किया गया।इस पूरे कार्यक्रम में अन्तिम के छात्र छात्राओं के चेहरे पर खुशी तो दिखाई पड़ी लेकिन महाविद्यालय से विदाई का दर्द वह छुपा नहीं पा रहे थे। कार्य क्रम का सफ़ल संचालन मंतशा,व पलक प्रीत ने किया।।मिस फेयरवेल रही नेहा त्रिपाठी को महाविद्यालय के प्रबन्धक राहुल बंसल व आकांक्षा बंसल ने छात्राओं का उत्साह वर्धन किया व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।इस अवसर पर प्रगति राठी, कपिल शर्मा, सोमपाल तंवर, विपिन चौधरी, योगेश कुमार, अभिषेक, गरिमा शर्मा,सुम्बुल,इनतिबा,शबनम, संगीता,रेखा आदि मौजूद रहे।