
रिपोर्ट – ललित कुमार/ परिपाटी न्यूज़ मीडिया, सहारनपुर।
सहारनपुर ( परिपाटी न्यूज़)। ढोला माजरा, में स्थित न्यू लाइट पब्लिक जुनियर हाई स्कूल में मातृ दिवस का कार्यक्रम बहुत धूमधाम से मनाया गया कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय प्रबंधक ललित धीमान एवं प्रधानाचार्य मुकेश शर्मा जी ने बच्चों की माताओ से फीता कटवाकर किया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण छोटे छोटे बच्चों ने अपनी माताओं के चरणों को धोकर अपनी माताओ की पूजा की। कार्यक्रम में माताएं इस प्रकार से बच्चों द्वारा की गई इस पूजा से भावविभोर हो गई कुछ माताएं अपने आंसू भी नहीं रोक पायी।

वह इतनी प्रसन्न हुई कि अपने बच्चों को गले से लगा लिया। कार्यक्रम में आए हुए सभी अभिभावक भी इस क्रिया को देखकर आनंदित हुए और विद्यालय की भरपूर प्रशंसा की और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम करने का प्रस्ताव रखा।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबन्धक ललित धीमान प्रधानाचार्य मुकेश शर्मा, श्यामसिंह राणा ने भी मातृ दिवस के उपयोगिता के ऊपर अपने विचार रखें।

और
कार्यक्रम में चौधरी कृष्णपाल चैयरमेन, अमित कुमार ग्राम विकास अधिकारी विश्वास कुमार, ग्राम विकास अधिकारी संजय कुमार, वीरेंद्र कुमार विनोद कुमार मा० सुंदरलाल , व अनेकों गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

रिपोर्ट ललित कुमार