
रिपोर्ट/रक्षक राजपूत
बिजनौर(परिपाटी न्यूज़)।दसवीं कक्षा की छात्रा वंशिका अग्रवाल इसरो के लिए रवाना हुई । ज्ञातव्य है कि इसरो द्वारा चयनित मॉडर्न एरा की छात्रा वंशिका अग्रवाल का चयन इसरो में अग्रिम ट्रेनिंग हेतु हुआ था जिसके तहत छात्रा का पूर्ण देह इसरो द्वारा किया जाएगा I जिसमें

छात्रा को विज्ञान एवं तकनीकी क्षेत्र में अपना उज्जवल भविष्य बनाने का पूरा मौका दिया जाएगा ताकि आगे चलकर वह एक सफल साइंटिस्ट बन सके I विद्यालय परिसर से छात्रा व छात्रा के परिजनों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया एवं छात्रा की इस कामयाबी का मूल मंत्र समझाते हुए छात्रा की मेहनत, लगन व द्रढ़ निश्चय को समझाया और छात्रा की भूरि- भूरि प्रशंसा की और शुभ वचनों व आशीर्वाद के साथ विद्यालय परिसर से रवाना किया I