
रिपोर्ट मुनेश चन्द शर्मा परिपाटी न्यूज मीडिया चांदपुर।
चान्दपुर बिजनौर ( परिपाटी न्यूज) जिला बिजनौर के कस्बा चांदपुर में पुलिस अधीक्षक जनपद बिजनौर द्वारा स्थानीय पुलिस बल के साथ कस्बा चांदपुर में अपराध नियंत्रण शांति एवं कानून व्यवस्था तथा आमजन में सुरक्षा का भाव जागृत करने के उद्देश्य से मुख्य मार्गों बाजार एवं अन्य भीड़ वाले स्थानों पर पैदल गस्त की गई।

संदिग्ध व्यक्ति वाहनों की चेकिंग करायी गयी। इस दौरान एसपी नीरज कुमार जादौन , पुलिस क्षेत्राधिकारी चांदपुर भरत सोनकर , कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश बैंसला स्थानीय पुलिस बल के साथ मौजूद रहें।