Spread the love

रिपोर्ट-सतवेन्दर सिंह गुजराल

नूरपुर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज)
ब्लॉक के निकट राष्ट्रीय लोकदल के कार्यलय पर क्षेत्रीय पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व० चौधरी अजित सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी
रालोद के क्षत्रिय महासचिव चौधरी अजयवीर सिंह एडवोकेट व उनके साथियों ने चौ० अजीत सिंह की तीसरी पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर चौ० अजयवीर सिंह एड० ने कहा कि चौ० अजीत सिंह ने हमेशा किसानों के हित में

लिए लड़ाई लडी। उन्होंने केन्द्रीय खाद्य मंत्री के पद पर रहते हुए सरकार से गेहूं और चावल के निर्यात पर रोक लगवाईं। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेई की सरकार के कार्यकाल में कृषि मंत्री पद पर रहते हुए किसानो के लोन पर ब्याज दरों को कम कराया तथा किसानों के लिए क्रेडिट कार्ड भी बनवाए।इस दौरान उमेश त्यागी, मनोज वर्मा, बागेश चौधरी रशीद सैफी,अनुज कुमार, राशिद सैफी, अनुज कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *