
रिपोर्ट/जितेंद्र कुमार (परिपाटी न्यूज़)
राजा का ताजपुर (बिजनौर परिपाटी न्यूज़) राजा का ताजपुर में चल रही श्री राम कथा के छठे दिन परिपाटी न्यूज़ के जिला अपर ब्यूरो चीफ डॉक्टर जितेंद्र कुमार तोमर ने अपने परिवार के साथ श्री रामचरितमानस का पूजन कराया और छठे दिन की कथा के यजमान बने पूजन पंडित शिवम शर्मा ने संपन्न कराया और निर्दोष कुमार गुप्ता ने अपने परिवार के साथ दीप प्रज्वलित कर श्री राम कथा का शुभारंभ किया ।कथा

व्यास दीपक कृष्ण शंखधार ने राम बनवास की कथा का बड़े ही मार्मिक ढंग से वाचन किया ।जिससे सभी भक्त भाव विभोर हो गए आज की कथा में आभा फाउन्डेशन के वरिष्ठ पदाधिकारी नवनीत कुमार चौधरी, गौहावर से भाजपा नेता कविश राणा, करणी सेना के प्रदेश महामंत्री प्रदीप चौहान , नूरपुर से मयंक स्वीट्स के स्वामी अनिल जुनेजा सहित कई भक्त श्री राम कथा सुनने के लिए

पहुंचे इन सभी को कथा व्यास दीपक कृष्णा शंखधार ने अंग वस्त्र पहनकर सम्मानित किया और प्रसाद वितरण की व्यवस्था सोमपाल सिंह कश्यप की ओर से की गई, मंच संचालन शुभम वालिया ने किया और ताजपुर के कई सम्मानित व्यक्ति भी मौजूद रहे जिनमें संजीव वालिया, सुरेश कुमार सैनी, मदन सिंह सैनी, पत्रकार नितिन शर्मा ,सतवेंदर सिंह गुजराल, , जोगेंद्र सिंह, विवेक कुमार सरोहा, दीपक सरोहा ,अनिल चौधरी सहित सैकड़ो भक्त मौजूद रहे