रिपोर्ट- अमित सैनी / रायवाला
रायवाला परिपाटी न्यूज। थाना रायवाला की चौकी हरिपुरकला पर एक युवक वेदाश पुत्र अमित कुमार गौरव निवासी फ्लैट न0 203 जेएमडी 7 हरिपुरकला मो0न0 7302193884 ने चौकी पर आकर सूचना दी कि मेरे मामा की लडकी जो की विगत 03 वर्षो हमारे साथ निवास कर रही थी । उसके द्वारा बाथरुम मे चुन्नी से लटक कर आत्महत्या कर ली है । जिस सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए सहायक पुलिस अधीक्षक थाना प्रभारी रायवाला मय स्थानीय पुलिस घटना स्थल

पर पहुची तथा घटना स्थल का निरीक्षण कर व मृतका का शव कब्जे पुलिस लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही की गयी । मृतका का नाम-पता वैष्णवी पुत्री मुकन्द कुमार निवासी न्यू एरिया नवादा निकट मोर्डन पब्लिक जिला नवादा बिहार हाल पता फ्लैट न0 203 जेएमडी 7 हरिपुरकला थाना रायवाला उम्र-14 वर्ष, तथा शव को पोस्टमार्टम हेतु एम्स अस्पताल पहुचाया गया । नावक्त होने के कारण मृतका का पोस्टमार्टम नही हो पाया जिस कारण आज दिनांक 22.03.2024 को मृतका का पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है । मृतका द्वारा आत्महत्या करने के सम्बन्ध जाँच की जा रही है । कार्यवाही प्रचलित है।