रिपोर्ट- अमित सैनी/ रायवाला
रायवाला परिपाटी न्यूज। थाना रायवाला पुलिस द्वारा अवैध रुप से तस्करी करने वाले 03 अभियुक्तगणो को 35 पेटी देशी शराब जाफरान व 16 पेटी अंग्रेजी शराब कुल 2448 पव्वे अग्रेजी/देशी शऱाब मय आल्टो कार बिना नम्बर रंग सलेटी कलर के गिरफ्तार किया गया । जनपद देहरादून मे मुख्यमंत्री उत्तराखंड महोदय के ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 के अभियान एवं आगामी लोक सभा चुनाव के मद्देनजर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के निर्देशन मे जनपद को नशा मुक्त करने व नशा तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु जनपद

देहरादून पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान को सफल बनाने के क्रम में सहायक पुलिस अधीक्षक /थाना प्रभारी रायवाला जितेन्द्र चौधरी (I.P.S) के निर्देशन मे थाना रायवाला पुलिस पर टीमो का गठन किया गया । थाना रायवाला पर गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 20.03.2024 को मुखबिर की सूचना पर रात्रि के समय तीन पानी पुलिया के अण्डर पास निर्मल अस्पताल से जाने वाली पुरानी रोड रायवाला के पास से बिना नम्बर की आल्टो कार सलेटी कलर सहीत 03 अभियुक्तगणो को 35 पेटी देशी शराब जाफरान व 16 पेटी अंग्रेजी शराब को अवैध रुप से परिवहन करते हुये गिरफ्तार किया । गिरफ्तार अभियुक्तगणो के विरुद्ध थाना
रायवाला पर मु0अ0स0 – 57/2024 धारा 60/72 EX ACT के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया । अभियुक्तगणो के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। पूछताछ का विवरण ,गिरफ्तार अभियुक्त का नाम- पता, जोनी कुमार पुत्र जितेन्द्र कुमार निवासी मौहल्ल जम्मू कालोनी कैम्प जिला यमुनानगर हरियाणा उम्र 24 वर्ष बासुदेव प्रजापति पुत्र प्रीतम प्रजापति निवासी ग्राम चाँदपुर साताइंगरी तहसील धामपुर थाना चाँदपुर जिला बिजनौर उम्र 19 वर्ष, नेपाल सिंह पुत्र नरेश कुमार निवासी गांव निजामपुर तहसील हल्दौर थाना कोतवाली शहर जिला बिजनौर उम्र 35 वर्ष, बरामदगी विवरण, 35 पेटी पव्वे देशी शराब जाफरान बरामद होना, 09 पेटी पव्वे MC DOWELL’S NO. 1 WHISKY अंग्रेजी शराब बरामद होना, 03 पेटी पव्वे ROYAL GREEN WHISKY, अग्रेजी शराब बरामद होना, 04 पेटी पव्वे DOUBLE BLUE WHISKY अंग्रेजी शराब बरामद होना, आल्टो कार बिना नम्बर रंग सलेटी कलर बरामद होना, अनुमानीत किमत – 2,72,290 रुपये) ,पुलिस टीम, जितेन्द्र चौधरी ,सहायक पुलिस अधीक्षक/प्रभारी थाना रायवाला ,उ0नि0 विनय कुमार शर्मा थाना रायवाला, उ0नि0 कुशाल सिंह रावत थाना रायवाला ,कानि0 980 गोनी पुरी , थाना रायवाला ,कानि0 478 अनिरुद्ध , थाना रायवाला ,कानि0 1442 जसवीर , थाना रायवाला, अभियुक्तगणो से पूछताछ की गयी तो इनके द्वारा बताया कि हम तीनों यह शराब रात्रि अंधेरा का फायदा उठाकर शराब को ऋषिकेश क्षेत्र में बेचने जा रहे थे । इस शराब के धन्धे में एक और साथी भी है जिसका नाम रिंकू है जो कि जे0जे0 ग्लास फैक्ट्री आई0डी0पी0एल0 ऋषिकेश का रहने वाला है। उसी के बतायेनुसार हम इस शराब को ऋषिकेश क्षेत्र में बेचने जा रहे थे ।