रिपोर्ट- अमित सैनी/ रायवाला
रायवाला परिपाटी न्यूज। आज दिनांक 22.03.2024 को थाना रायवाला पर जगंलात कर्मचारी सोतम सैनी मो0न0 91493245545 ने अवगत कराया की अण्डर पास रेलवे से सौग नदी की तरफ लगभग 150-200 मीटर अन्दर कोई व्यक्ति पेड से लटका है । जिस सूचना पर सहायक पुलिस अधीक्षक थाना प्रभारी रायवाला मय स्थानीय पुलिस घटना स्थल पर पहुचे तथा घटना स्थल

का निरीक्षण कर व मृतक के शव को कब्जे पुलिस लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही की गयी । तथा शव को पोस्टमार्टम हेतु एम्स अस्पताल पहुचाया गया ।मृतका का नाम-पता साहिल सिहं पुत्र करनैल सिंह निवासी गली न0 04 संगुआना बस्ती भटिंड़ा पंजाब उम्र-20 वर्ष, मृतक के जेब से उसका आधार कार्ड बरामद हुआ जिसके आधार पर युवक भटिन्डा पंजाब का रहने वाला पाया गया मृतक के पास प्राप्त आधार कार्ड पर दिये गये पते पर जानकारी की जा रही है । घटना के सम्बन्ध मे जाँच की जा रही है । कार्यवाही प्रचलित है।