Spread the love

संवाददाता- विक्की जोशी

बिजनौर परिपाटी न्यूज। बैरिकेडिंग के बाहर ही फोटो कवरेज आदि का कार्य करेंगे, मीडिया कर्मियों को उनकी सुविधा के लिए सूचना विभाग के माध्यम से नामांकन के फोटो कराए जाएंगे उपलब्ध-जिला निर्वाचन अधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल। जिला निर्वाचन अधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में जानकारी देते हुए बताया कि नामांकन

प्रक्रिया के दौरान कोई भी मीडिया कर्मी नामांकन कक्ष में प्रवेश नहीं करेंगे तथा बैरिकेडिंग के बाहर ही फोटो कवरेज आदि का कार्य कर सकेंगे। उन्होंने मीडिया बंधुओं को अवगत करते हुए कहा कि नामांकन पत्र भरने वाले उम्मीदवारों के फोटो जिला सूचना अधिकारी के माध्यम से मीडिया को सुविधा के लिए प्रति घंटा उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने सुरक्षा कर्मियों को निर्देशित करते हुए कहा कि नामांकन प्रक्रिया के संबंध में माननीय निर्वाचन आयोग के निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाए ताकि किसी भी प्रकार की किसी भी स्तर पर कोई अव्यवस्था न होने पाए।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद