
रिपोर्ट-अमित कुमार के साथ विनीत कुमार/परिपाटी न्यूज़ मीडिया मुरादाबाद
कांठ, मुरादाबाद (परिपाटी न्यूज)। मुरादाबाद के नगर पंचायत कांठ फर्जी अस्पतालों का कारोबार बड़े पैमाने पर फल फुल रहा है और झोलाछाप डॉक्टरों को लेकर वैसे ही योगी सरकार सतर्क है नगर मोहल्ले में ऐसे बहुत से अस्पताल मिल जाएंगे जिनके रजिस्ट्रेशन नहीं होते है।

और धड़ल्ले से नकली दवाइयां बेचकर लोगों को ठगी का शिकार बना लेते हैं और भोली वाली जनता के जीवन से खिलवाड़ कर रहे हैं ऐसा ही एक मामला नगर पंचायत कांठ के जैन के क्रेसर की कॉलोनी का है जहां पर सिटी नर्सिंग होम बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहा था और लोगों की जेब खाली करने से भी नहीं चूक रहा था कांठ में अवैध चल रहा सिटी नर्सिंग होम को एसीएमओ नरेंद्र सिंह ने सील कर ताला लगा दिया है उन्होंने बताया कि यह बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहा है भर्ती मरीजों को एंबुलेंस के जरिए कांठ सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया एसीएमओ नरेंद्र सिंह ने बताया कि ऐसे अस्पताल संचालकों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी ऐसे अस्पतालों को बंद करा जाएगा स्वास्थ्य विभाग की कड़ी कार्यवाही को देखते हुए फर्जी हॉस्पिटल वालों ने अपने सतर गिरा कर फरार हो गए