Spread the love

रिपोर्ट- विनीत कुमार/ परिपाटी न्यूज़ मीडिया मुरादाबाद

कांठ, मुरादाबाद ( परिपाटी न्यूज़)। कांठ नगर के मोहल्ला घोसीपुरा में वीर सिंह पुत्र चमन लाल के मकान रात्रि के समय दरवाजे पर खटखट की आवाज आई तो वीर सिंह ने आकर देखा तो घर से तीन मीटर की दूरी पर राजा पुत्र हरीराज नितिन पुत्र कैलाश निवासी घोसीपुरा कांठ खड़े हुए थे। प्रार्थीनी के पिता ने उनसे जाने के लिए कहा तो उक्त व्यक्ति ने पीड़ित के घर में घुसकर उसकी बेटी के साथ

छेड़छाड़ करने लगे तो पीड़ित के पिता बचाव में आए पर जानलेवा हमला मैं आरसीसी की ईंट से मुंह पर ताबड़तोड़ बार किए गए। जिससे एक आंख फूट गई और आंख नीचे की हड्डी ब मुंह के दो दांत तोड़ दिए मोहल्ले में चीख पुकार होने पर पड़ोसियों के आ जाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए पीड़ित को सीएचसी कांठ मैं भर्ती कराया जिससे पीड़ित की हालत चिंता जनक होने के कारण मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया। प्रार्थीनी कांठ थाने में आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कराया पुलिस आरोपियों की पकड़ के लिए जगह-जगह दविश मार रही है समाचार लिखे जाने तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से अभी तक बाहर हैं

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *