
रिपोर्ट-अमित कुमार/परिपाटी न्यूज़ मीडिया कांठ
कांठ मुरादाबाद (परिपाटी न्यूज़)। नगर पंचायत कांठ से होकर गुजर रहे हरिद्वार मुरादाबाद हाईवे पर बना नाला किसी बड़े हादसे कि इंतजार में है । आपको बताते चले कांठ बस स्टैंड निकट- कुमार फिलिंग स्टेशन पर बने नाले पर कोई बाउंड्री या कोई सुरक्षा इंतजाम नही है चारो ओर खुला यह नाला हादसे को दावत दे रहा है।

इस नाले से मिलकर हरिद्वार हाइवे गुजर रहा है । स्थानीय लोगों का कहना है काफी समय से यह नाला बंद पड़ा है नगर पंचायत का कोई कर्मचारी इसे साफ तक नही करने आया है।

अब देखना है कि किया समय रहते समस्या का निराकरण नगर पंचायत की ओर से किया जाएगा । या कोई हादसा होने के उपरांत नगर पंचायत किसी एक्शन में आयेगा ।