Spread the love

रिपोर्ट- अमित कुमार/ परिपाटी न्यूज़ मीडिया कांठ

कांठ,मुरादाबाद(परिपाटी न्यूज़)। थाना कांठ क्षेत्र अंतर्गत आने वाली नगर पंचायत उमरी कला निवासी इदरीस का पुत्र हसन 7 वर्ष जो चार दिन से लापता था। जोकि बीती रात, ग्राम दाढ़ी महमूदपुर के जंगल में सलाउद्दीन के खेत के सामने चकरोड पर बच्चे का गर्दन कटा शव मिला। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। आपको बता दें कि नगर पंचायत उमरी कला निवासी इदरीस का पुत्र हसन 7 वर्ष मोहल्ले में ही चार दिन पहले कुछ बच्चो के साथ खेल रहा था वही से ही बच्चा लापता हो गया था। जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना कांठ में दर्ज करा दी गई थी।

जोकि परिजनों के साथ पुलिस ने भी काफी तलाश की लेकिन काफी मेहनत मशक्कत के बाद भी बच्चे का सुराग नहीं लग पाया था। बीती रात बच्चे का गर्दन कटा हुआ शव गन्ने के खेत के सामने चकरोड पर पड़ा मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची क्षेत्र पुलिस ने सब के अपने कब्जे में लिया। जिस पर घटनास्थल पर पहुंचे एसपी देहात एसपी क्राइम क्षेत्रीय सीओ कांठ इंस्पेक्टर कांठ एसएचओ छजलेट चौकी इंचार्ज उमरी कला की मौजूदगी में घटनास्थल पर डॉग इंक्वारी भी की गई लेकिन अभी तक हत्यारों का कोई सुराग नहीं लग पाया। मृतक के पिता इदरीश से बात करने पर मीडिया को बताया कि मेरा 7 साल का बेटा हसन चार दिन पहले मोहल्ले में बच्चों के साथ खेल रहा था जो की वहीं से लापता हो गया। जिसकी गुमशुदा की रिपोर्ट थाना कांठ में भी दर्ज कर दी गई थी। काफी तलाशने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला था। जो कि बीती रात जंगल में उसका शव पड़ा मिला। मृतक के पिता इदरीश ने नगर पंचायत उमरी कला के ही निवासी छोटे पर आरोप लगाते हुए कहा कि मेरे बच्चे का छोटे की लड़की से कांटेक्ट था।जिसको लेकर छोटे मुझसे एवं मेरे बच्चे से दुश्मनी रखता था मेरे बच्चे की हत्या उसी ने की है।

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *