Spread the love

रिपोर्ट , राहुल कुमार

कांठ मुरादाबाद(परिपाटी न्यूज)थाना छजलैट समाधान दिवस में उप जिलाधिकारी विनय कुमार एवं क्षेत्राधिकार सुनीता धैय्या ने सुनी जनता की समस्याएं जिस पर समाधान दिवस में काफी संख्या में फरियादी अपनी-अपनी समस्याएं लेकर थाने में पहुंचे और न्याय दिलाने के लिए सभी ने अपनी-अपनी समस्या रखीं और उप जिलाधिकारी को अपना अपना प्रार्थना पत्र सौंप कर न्याय की गुहार लगाई जिस पर उप जिलाधिकारी ने आने वाले फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से

लिया और काफी समस्याओं का उप जिलाधिकारी द्वारा मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया जिसपर काफी संख्या में समस्स्याएं राजस्व विभाग की सामने आई जिस पर समाधान दिवस में उपस्थित सभी लेखपालों को उप जिलाधिकारी विनय कुमार ने सही और ईमानदारी से कार्य करने की सलाह देते हुए समस्याओं का मौके पर जाकर मौका मुआयना कर समस्याओं का निस्तारण करने का तत्काल आदेश दिया और कहां की चुनाव नजदीक है अगर किसी भी विभाग के अधिकारी की शिकायत मिली तो उसको बक्सा नहीं जाएगा इसलिए सभी विभागों के अधिकारी अपनी ईमानदारी से कार्य करें ,समाधान दिवस में उपस्थित क्षेत्राधिकारी सुनीता दहिया ने भी फरियादियों की समस्याओं को सुना और पुलिस से रिलेटीव काफी संख्या में फरियादियों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण कर दिया गया कुछ समस्याओं का मौके पर जाकर मौका मुआयना कर समस्याओं का निस्तारण करने कहा थाना छजलैट प्रभारी को आदेश दिया ,थाना समाधान दिवस में उप जिलाधिकारी विनय कुमार एवं क्षेत्राधिकारी सुनीता दहिया एवं नायाब तहसीलदार पीयूष कुमार एवं थाना प्रभारी थाना छजलैट और राजस्व विभाग से कानून गो के साथ काफी संख्या में लेखपाल मौके पर उपस्थित रहे।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद