Spread the love

रिपोर्ट-सतवेन्दर सिंह गुजराल/परिपाटी न्यूज़ मीडिया नूरपुर

नूरपुर, बिजनौर(परिपाटी न्यूज़)। नगर पालिका परिषद के तत्वावधान में भारत विकसित संकल्प यात्रा का कार्यक्रम आयोजित किया गया। भारत विकसित संकल्प यात्रा का कार्यक्रम नगर के दो स्थानों में पहला कार्यक्रम सुबह 10 बजे से 12.30 बजे तक नगर पालिका परिषद कार्यालय पर आयोजित किया गया। नगर पालिका परिषद कार्यालय के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष डॉक्टर महेंद्र प्रताप सिंह व विशिष्ट अतिथि सुनील सुद रहे।

इस अवसर पर विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों द्वारा योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। तथा लोगों को योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने के संबंध में जागरूक किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अपने हैल्थ कैंप मे लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण व उन्हें दवाइयां वितरित की।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी मनोज कुमार, डीसीएफ अध्यक्ष पुष्पेंद्र शेखावत, नगर अध्यक्ष निशांत कर्णवाल, डीसीएफ अध्यक्ष पुष्पेंद्र शेखावत, भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य जुगनू चौधरी, विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि निकाय क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक नगर पालिका के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे। मंच का संचालन सरदार हरभजन सिंह अमन ने किया।नगर पालिका कार्यालय पर विशिष्ट अतिथि अनिल सूद ने सरकार की लोकहित योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना योजना,स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित करते हुए उनके अनुभव भी साझा किये गये। विकसित भारत संकल्प यात्रा का दूसरा कार्यक्रम दोपहर 2:00 बजे से 4:30 तक धामपुर चौराहे पर आयोजित किया हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि महावीर सिंह पूर्व राज्य मंत्री उ0 प्र0 सरकार रहे। उनके द्वारा महिला एवं बाल कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं से संबंधित कुछ बच्चों का अन्नप्राशन वह कुछ महिलाओं के गोद भराई का कार्य सांकेतिक रूप से संपन्न कराया गया मुख्य अतिथि द्वारा लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेते हुए अपने व समाज के विकास में योगदान की अपील की। विकसित भारत बनाने के संकल्प के संदर्भ में मुख्य अतिथि द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित समस्त सदस्यों को शपथ दिलाई गई लाभार्थियों द्वारा कार्यक्रम में योजना के संदर्भ में अपने अनुभव भी साझा किये गये। कार्यक्रम के अंत में नगर पालिका अध्यक्ष डॉक्टर एमपी सिंह द्वारा सभी को धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की गई।

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *