Spread the love

रिपोर्ट -विक्की जोशी

बिजनौर परिपाटी न्यूज। जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने नदियों में प्रदूषण को रोकने एवं स्वच्छ रखने के लिए प्रभावी कदम उठाने तथा सिंगल यूज एवं प्रतिबंधित प्लास्टिक के प्रयोग को रोकने के लिए निरंतर छापेमारी की कार्यवाही करने के विभागीय अधिकारियों को दिए निर्देश, वायु प्रदूषण के मानकों का अनुपालन न करने वालों पर कड़ी कार्यवाही करने तथा जुर्माना लगाने तथा गंगा तटीय स्थित ग्रामों को पूर्ण रूप से प्रदूषण मुक्त करने के लिए अधिक से अधिक पौध रोपित किए जाएं- जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ,जिलाधिकारी

अंकित कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में आज शाम 5ः30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जिला वृक्षारोपण समिति, जिला गंगा समिति एवं जिला पर्यावरणीय समिति की बैठक आयोजित हुई।जिलाधिकारी द्वारा जिला वृक्षारोपण की समीक्षा में विभागों द्वारा विगत वर्ष में रोपित किए गए पौधे में से मृत हुए पौधे की जगह नए पौधे वन विभाग से प्राप्त कर उनके स्थान पर नए पौधे रोपित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष 98 प्रतिशत आपूर्ति करना सुनिश्चित करें, जिससे रैंकिंग में भी वृद्धि की जा सके। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए कि सभी अमृत सरोवर में विशेष सफाई अभियान चलाया

जाना सुनिश्चित करें, साथ ही उन्होंने कहा कि वायु प्रदुषण एवं बायोमेडिकल वेस्ट की रिपोर्ट उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। सीएनडी वेस्ट रिपोर्ट का नगर पालिका उपलब्ध कराये।उन्होंने जिले में नदियों के प्रदूषण को रोकने एवं नियंत्रित करने के लिए प्रभावी कदम उठाने तथा सिंगल यूज एवं प्रतिबंधित प्लास्टिक के प्रयोग को रोकने के लिए निरंतर छापेमारी की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने इसी के साथ सिंगल यूज व प्रतिबंधित प्लास्टिक का उत्पादन करने वाली इकाइयों, डिस्ट्रीब्यूशन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। उन्होंने वायु प्रदूषण के मानकों का अनुपालन न करने वालों पर कड़ी कार्यवाही करने तथा जुर्माना लगाने तथा गंगा तटीय स्थित ग्रामों को पूर्ण रूप से प्रदूषण मुक्त करने के लिए अधिक से अधिक पौधे रोपित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नदियों को स्वच्छ एवं निर्मल बनाने के लिए शासकीय प्रयासों के साथ-साथ जन सहयोग की भावना के साथ भी इस क्षेत्र में गंभीरतापूर्वक प्रयास करने होंगे। उन्होंने बायोमेडिकल वेस्ट की शत प्रतिशत एकत्रीकरण एवं उचित निस्तारण की कार्यवाही एवं निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बायो मेडिकल वेस्ट को यदि नियमानुसार नष्ट नहीं किया जाता है तो पर्यावरण के साथ-साथ मानव जीवन पर भी उसके प्रतिकूल प्रभाव पड़ेंगे, इसलिए विभागीय अधिकारी बायो मेडिकल वेस्ट को पूरी गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ निस्तारित कराएं।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद