Spread the love

रिपोर्ट- मुनेश चन्द शर्मा/परिपाटी न्यूज मीडिया चांदपुर

चांदपुर बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) जिला बिजनौर के तहसील चांदपुर में समाजवादी आंदोलन पार्टी द्वारा भारत निर्वाचन आयोग के नाम उप जिलाधिकारी चांदपुर को एक ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। मंगलवार को समाजवादी आंदोलन पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पोलिंग बूथ में ईवीएम मशीन के साथ बैलट पेपर रखने की मांग को लेकर एक ज्ञापन भारत निर्वाचन आयोग को उप जिलाधिकारी चांदपुर के माध्यम से प्रेषित किया। ज्ञापन में समाजवादी आंदोलन पार्टी के नेताओं का कहना है कि ईवीएम मशीन के काले कांच ने ईवीएम को और अधिक अविश्वसनीय बना दिया है।

अतः समाजवादी आंदोलन पार्टी की मांग है ।की पोलिंग बूथ में वैलेट पेपर रखवाए जाऐं एवं मशीन रखने या ना रखना निर्वाचन आयोग की मर्जी है ।ताकि ईवीएम पर भरोसा न करने वाले मतदाता बैलट पेपर से वोट कर सकें। समाजवादी आंदोलन पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा एसडीएम की अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधि को चांदपुर तहसील में ज्ञापन सोपा गया। इस अवसर पर समाजवादी आंदोलन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अकबर अली, विकास तायल, राष्ट्रीय अध्यक्ष वैश्य समाज, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नवाबुद्दीन, मोहम्मद रफी, प्रदेश कोषाध्यक्ष, सलीम अहमद,धर्मवीर सिंह, दिवाकर प्रत्याशी नगीना लोकसभा, डॉ वसीम सिद्दीकी युवा प्रदेश अध्यक्ष, सचिन यादव, तंजीम अंसारी युवा प्रदेश सचिव, मुस्तफा इदरीसी, दिलबहार मलिक छात्र सभा प्रदेश अध्यक्ष आदि मौजूद रहे।

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *