
रिपोर्ट- मुनेश चन्द शर्मा/परिपाटी न्यूज मीडिया चांदपुर
चान्दपुर बिजनौर (परिपाटी न्यूज)। जिला बिजनौर से तहसील चांदपुर के एस ०पी ० डिग्री कॉलेज चांदपुर ने एक दिवस शिविर का प्रथम दिवस सड़क सुरक्षा को समर्पित किया गया। रैली का शुभारंभ महाविद्यालय के चैयरमैन संदीप बंसल ने हरी झंडी दिखाकर किया । छात्र एवं छात्राओं द्वारा सड़क सुरक्षा संबंधित एक रैली का आयोजन किया गया है ।जिसमें आने जाने वाले यात्रियों को रोक रोक कर सड़क सुरक्षा के नियम बताऐ।

हेलमेट पहनने एवं सीट बेल्ट का प्रयोग करने के लिए बताया है। रैली के द्वारा स्वयंसेविकाओं ने लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया गया। महाविद्यालय के प्रबंधक राहुल बंसल ,ने स्वयंसेवकों व स्वयंसेविकाओं को यातायात के नियमों का पालन करने का अनुरोध किया । कार्यक्रम को सफल बनाने में कपिल शर्मा, योगेश कुमार ,अशोक कुमार वर्मा, आसिफ मंसूरी, गरिमा शर्मा इंतिबा अनिस आदि का सहयोग रहा ।