
रिपोर्ट-सतवेन्दर सिंह गुजराल/परिपाटी न्यूज मीडिया बिजनौर
नूरपूर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) विद्युत विभाग की लापरवाही से मोहल्ला शहीद नगर में एक पालतू कुत्ते की करंट लगने से मौत हो गई। विद्युत विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही से देर शाम नगर के मोहल्ला शहीद नगर स्थित एक्सचेंज वाली गली मे उस समय हादसा हुआ।

जब एक पालतू कुत्ते अपनी प्यास बुझने के लिए पस ही की नाली में पानी पीने लगा जब कुत्ते ने पानी पीने के लिए नाली में आपना मूंह डाला कुत्ता उसी समय वही पानी मे फैले करंट की चपेट मे आ गया। जब तक मोहल्ले वाले उसको बचाते कुत्ते का दम निकल चुका था। मोहल्ले वासियो ने बताया की नगर मे ज्यादा तर लोहे के खंबे खङे है। और इसी स्थान पर पिछले एक माह मे दो ओर कुत्ते व बंदर की भी करंट लगने से मोत हो चुकी है । जबकी कुछ व्यक्तियो को भी करंट लगा है। मोहल्ले वालों ने विभाग से खंबा बदलने की मांग की है।