Spread the love

रिपोर्टर / जितेंद्र कुमार (परिपाटी न्यूज़ मीडिया)

राजा का ताजपुर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़)। भाजपा के गाँव चलो अभियान के तहत भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बूथ समिति व स्वयं सहायता समूह को जानकारी दी गई। गौरी शंकर धर्मशाला पर आयोजित भाजपा बूथ समिति के सदस्यों व बूथ अध्यक्षों की बैठक में प्रवासी कमलजीत सिंह नूर, राहुल कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश व प्रदेश

का चहुमुखी विकास हुआ है।आज दुनिया में भारत एक शक्तिशाली देश के रूप में जाना जाता है। अंतरिम बजट में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को लखपति बनाने, किसानों व युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की व्यवस्था की गई है। उज्ज्वला गैस कनेक्शन, आयुष्मान कार्ड से फ्री इलाज ,आभा कार्ड जैसी योजनाओं से

समाज लाभान्वित हुआ है। लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत हर बूथ के वोटर तक बूथ अध्यक्षों , पन्ना प्रमुखों का पहुंचना जरूरी है। बैठक में भगवान दास सैनी, नरेंद्र गोस्वामी, रामकुमार सिंह कश्यप, डॉ अरुण अग्रवाल,सुमित शर्मा, अर्जुन गिरी, हरि सिंह, धर्मपाल तोमर, राजीव कुमार,मोहित कुमार प्रजापति ,सतपाल त्यागी आदि मौजूद रहे।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद