
रिपोर्ट- अजमल अंसारी/परिपाटी मीडिया न्यूज़ चांदपुर
चांदपुर (परिपाटी न्यूज़)। बिजनौर के चांदपुर में फरवरी माह के प्रथम शनिवार को चांदपुर तहसील के सभागार कक्ष में एसडीएम मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया था। जिसमें अधिकारीयों ने शिकायतकर्ताओं की शिकायतों को सुना है सुबह 10 बजे समाधान दिवस की शुरुआत हुई ओर दोपहर दो बजे तक समाधान दिवस चला। सुबह से ही शिकायतकर्ता शिकायतें लेकर तहसील पहुंचने शुरू हो गए थे 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक 20 शिकायतकर्ता शिकायतें लेकर पहुंचे उसके बाद दोपहर दो बजे तक 24 शिकायतें और दर्ज हुई जिसके बाद टोटल 44 शिकायतें दर्ज हुई। अधिकारियों ने गंभीरतापूर्वक शिकायतें सुनी।

पुलिस विभाग की ओर से अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बिजनौर राम अर्ज शिकायतें सुनी रहे थे आज करीब 44 शिकायतकर्ता शिकायतें लेकर सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे थे जिनमें से अधिकारियों ने 4 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया। अधिकारी करीब 10 प्रतिशत ही शिकायतों का निस्तारण कर सकें बाकी शिकायतों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को निस्तारण करने के निर्देश दिए गए हैं। सम्पूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम चांदपुर मनोज कुमार सिंह,अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राम अर्ज, तहसीलदार चांदपुर प्रभा सिंह,वन रेंजर दुष्यंत कुमार बीडीओ नूरपुर सहित, बिजली विभाग, पुलिस विभाग, विकास विभाग, राजस्व विभाग, पूर्ति विभाग नगरपालिका व अन्य विभागों से जुड़े अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।