Spread the love

रिपोर्ट- एस पी तंवर/परिपाटी न्यूज़ मीडिया बिजनौर

बिजनौर ( परिपाटी न्यूज़) । गुरुवार 2 फरवरी 2024 को डीडीपीएस पब्लिक स्कूल में श्री रघुनाथा स्पोर्ट्स ट्रस्ट द्वारा संचालित 3 मैच की क्रिकेट प्रतियोगिता का दूसरा मैच खेला गया। जिसमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए धामपुर की टीम केवल 12 ओवर 61 रन ही बना पाई। उनकी ओर से नीतीश ही सर्वाधिक 17 रन बना पाए।

डीडीपीएस क्रिकेट अकादमी की ओर से बढ़िया गेंदबाजी करते हुए अश्विन चौधरी ने 6 रन देकर 3 विकेट निकाले। लकी कुमार ने 2 विकेट लिए वंश, समर्थ और आदित्य सैनी ने 1-1 विकेट प्राप्त किया। बाद में बल्लेबाजी करते हुए डीडीपीएस क्रिकेट अकादमी की टीम ने यह मैच 8 विकेट से 12वें ओवर में ही जीत लिया। मैच जीतने के साथ ही डी डी पी एस क्रिकेट अकादमी टीम ने सीरीज भी अपने नाम की। डीडीपीएस की ओर से आरिज सिद्दीकी ने 23 और वंश अग्रवाल ने 10 रन बनाए। मैच में “प्लेयर ऑफ द मैच” का पुरस्कार अश्विन चौधरी को दिया गया। इसके बाद एक अभ्यास मैच का आयोजन भी किया गया जिसमें भी डीडीपीएस क्रिकेट अकादमी ने 13 रन से जीत हासिल की। डीडीपीएस ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 169 रन बनाए। उनकी ओर से आरिज सिद्दीकी ने 72 समर्थ ने 22 और रुद्र प्रताप सिंह ने 16 रन बनाए। धामपुर की ओर से पुलकित चौहान ने 3 और वंश ने 2 विकेट लिए। बाद में धामपुर की टीम 156 रन ही बना पाई। जिसमें कान्हा ने 31 तथा चर्चित ने 34 रनों का योगदान दिया। डीडीपीएस की समर्थ ने 3 और आरिज ने 2, वंश और लकी ने 1,1 विकेट प्राप्त किये। एस मैच में आरिज को “प्लेयर ऑफ द मैच” का पुरस्कार दिया गया। मैच में धामपुर के कोच योगेश सैनी और डीडीपीएस क्रिकेट अकादमी के कोच परोपकार सिंह ने खिलाड़ियों के खेल की सराहना की।

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *