
रिपोर्ट- एसपी तंवर/परिपाटी न्यूज़ मीडिया
जोगीरमपुरी, नजीबाबाद ( परिपाटी न्यूज़)-विश्व प्रसिद्ध दरगाहे आलिया नज़फ ए हिन्द जोगीरमपुरा में अली जै़दी चेयरमैन ऊ०प्र० शिया सेंट्रल वक़्फ बोर्ड के निर्देश पर इरम अली जै़दी अध्यक्ष व मौलाना क़सीम अब्बास संयुक्त सचिव, अता अब्बास सदस्य, दरगाह के प्रबंधक हुसैन मेहदी के द्वारा जा़यरीन हज़रात की ज़रूरत को देखते हुए की गई कोशिश पर एल डी एम बिजनौर ने मिनी पंजाब नेशनल बैंक का सर्वे किया। मोबाइल एटीएम और बी०सी० पॉइंट खोलने के निर्देश दिए।

ज्ञात रहे कि दरगाह पर खुली हुई दो दर्जन से अधिक दुकानदारों और दरगाह परिसर पर बने निजी मकानों में रह रहे लोगों और क्षेत्र के कई ग्रामो को बैंक खुलने की मांग पूरी होती दिख रही है बैंक खुलने की खबर से क्षेत्र में ख़ुशी की लहर है।