
संवाददाता: – देवेश्वर धीमान
बिजनौर परिपाटी न्यूज।ग्राम चौपाल कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के 01 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में जिलाधिकारी अंकित कुमार एक संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित करेंगे एवं पत्रकार बंधुओं से प्रेस वार्ता करेंगे ।वहीं जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने बताया कि “ग्राम चौपाल” कार्यक्रम में ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति विश्वास की भावना पैदा हुई है और उनकी स्थानीय स्तर की शिकायतें स्थानीय स्तर पर ही निस्तारित करने में

सफलता प्राप्त हुई है, राज्य स्तर पर 3 लाख से अधिक शिकायतें निस्तारित हुई है ।मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन की निर्देशों के अनुपालन में “ग्राम चौपाल” सफल क्रियान्वयन का 01 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पहली वर्षगांठ को भव्यता पूर्ण ढंग से मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में विकास भवन प्रांगण में एक संगोष्ठी एवं प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने उपरोक्त संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि शासन के निर्देशों के अनुपालन में “ग्राम चौपाल” (गांव की समस्या गांव में समाधान) का आयोजन किए जाने के संबंध में निर्गत विस्तृत दिशा निर्देशों के क्रम में ग्रामीण क्षेत्र में शिकायतों के निवारण के लिए सरकार का जनहित में ग्राम चौपाल एक बहुत सफल प्रयास रहा है।इस कार्यक्रम में ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति विश्वास की भावना पैदा हुई है और उनकी स्थानीय स्तर की शिकायतें स्थानीय स्तर पर ही निस्तारित करने में सफलता प्राप्त हुई है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की लोकप्रियता का प्रभाव है कि बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने कार्यक्रम का लाभ उठाया और अब तक लगभग तीन लाख शिकायतों का निस्तारण किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन का एक वर्ष दिसंबर 2023 के अंतिम सप्ताह में पूर्ण हो जाएगा। कार्यक्रम की लोकप्रियता और उपयोगिता को देखते हुए शासन द्वारा निर्णय लिया गया है कि इस कार्यक्रम में पहली वर्षगांठ को भव्य पूर्ण ढंग से मनाया जाए, जिसके क्रम में 30 दिसंबर 2023 को प्रातः 10:00 बजे विकास भवन बिजनौर के प्रांगण में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा जिसमें आमजन, जनप्रतिनिधि भी प्रतिभाग करेंगे। इस अवसर पर पूर्वाहन 11:00 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल स्थानीय पत्रकार बंधुओ से उपरोक्त विषयक वार्ता करेंगे।