रिपोर्ट- एसपी तंवर/परिपाटी न्यूज़ मीडिया बिजनौर
मंडावली, बिजनौर ( परिपाटी न्यूज़)- उत्तर प्रदेश बिजनौर के मंडावली थाना क्षेत्र ग्राम भागूवाला उत्तराखंड बॉर्डर पर वाहन चेकिंग के दौरान उत्तराखंड से यूपी में प्रवेश करते मिश्रित खनन से भरे तीन खनन वाहनों को पकड़ लिया।

पुलिस के अनुसार इनमें से दो ओवरलोड तो एक अंडरलोड मिला। हालांकि पुलिस ने तीनों के कागजात सही मिलने का दावा किया है। ओवरलोड दोनों वाहनों को सीज कर दिया गया है। थाना मंडावली पुलिस एवं राजस्व विभाग की टीम ने संयुक्त वाहन चैकिंग दौरान यूपी- उत्तराखंड बॉर्डर पर आरबीएम से भरे तीन खनन वाहनों को पकड़ लिया। पिछले काफी समय से उत्तराखंड से यूपी में डंपर ओवरलोड लेकर आ रहे थे। पुलिस तीनों को पकड़कर थाने ले गई और मामले की जांच की।